INDIA MUSTARD MEAL REPORT

सरसोँ के सीजन में मील एक्सपोर्ट बढने के आसार कम हैं। मिल्स में क्रश घटने से सप्लाई कम ही रहेगी

सरसोँ MSP के आसपास हुई है तो मील महंगी भी हुई है 

विदेशी डिमांड घटी है तो इसका असर भारत के एक्सपोर्ट पर आना तय है। 

भारत से 2023 में एक्सपोर्ट आल टाइम हाई 20.87 लाख टन का रिकॉर्ड बना है। इसका आधा थाईलैंड कोरिया को हुआ था, इनकी इस साल खरीद घटी है। 

कोरिया और थाईलैंड में जनवरी से अप्रैल में 2.68 लाख टन इम्पोर्ट हुआ है जो पिछले साल 3.40 लाख टन था। 

कोरिया में मॉर्च अप्रैल में इम्पोर्ट 27339 टन हुआ है जो जनवरी फ़रवरी के 87121 टन से बहुत कम है। 

थाईलैंड में अप्रैल में इम्पोर्ट 32616 टन हुआ है। मॉर्च में इम्पोर्ट आल टाइम हाई 74022 टन था। 

सस्ते DDGS से सभी फ़ूड क्रॉप्स प्रोटीन मील को बड़ा खतरा है। 

थाईलैंड की जनवरी अप्रैल में एवरेज लैंडिंग कॉस्ट 346 डॉलर है जो पिछले साल 302 डॉलर थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *