अर्जेटिना में सोय्या प्लांट्स में अप्रैल महीने का सोय्या तेल स्टॉक 4 साल का सबसे ज्यादा है। पिछले साल से 25 फीसदी ज्यादा है। 5 साल के एवरेज स्टॉक 2.82 लाख टन से 18 फीसदी ज्यादा है।
अप्रैल में प्लांट्स में जितनी रफ्तार से सोय्या क्रश बढा है,मील स्टॉक उस रेश्यो में नहीं बढा है तो भी अप्रैल महीने का स्टॉक 5 साल का सबसे ज्यादा है।
प्लांट्स में सन आयल स्टॉक इस साल का सबसे ज्यादा 1.71 लाख टन है जो सोय्या तेल स्टॉक का आधा है।
इस साल अर्जेटिना में सोय्या फ़सल बढ़ने से क्रश नार्मल स्टेज पर आ गया है। अप्रैल के 38.24 लाख टन क्रश 2023 साल से पहले वाले सालों के बराबर आ गया है।
अप्रैल में प्लांट्स में सोय्या तेल उत्पादन मॉर्च से 33 फीसदी ज्यादा है मगर प्लांट्स का सोय्या तेल स्टॉक मॉर्च से 25 फीसदी ही बढा है जो डिमांड अच्छी होने का सबूत है। अप्रैल के स्टॉक 3.34 लाख टन है।