अमेरिका में सोयाबीन बिज़ाई की धीमी रफ्तार और साउथ अमेरिका के बिगड़े मौसम की आड़ लेकर सीबोट कल फिर तेज़ हुआ । सोय्या तेल वायदा 3 दिन में 42 डॉलर तेज़ हुआ है। अमेरिका में बारीष जारी रहने के संकेत है जो खेत मे किसान को बिज़ाई की तैयारी से रोके रखेंगे।
ब्राज़ील अर्जेटिना में भी रिकॉर्ड फसलों की उम्मीद अब ख़तम होती जा रही है।
अर्जेटिना में सोय्या क्रॉप की GE रेटिंग और घटकर 24 फीसदी रह गई है।
चीन में प्रॉपर्टी सेक्टर को सरकार से बड़ा बूस्ट मिलने से klc 2 फीसदी तेज़ हुई।
सीबोट वायदा भी सप्लाई पर चिंता से तेज़ हुआ है।