बीजेपी की तीसरी बार भी बड़ी जीत के दावे हो रहे है।
संसार मे सबसे तेज़ भारत की इकॉनमी दौड़ रही है, यह भी दावे है।
बीजेपी की तीसरी जीत के बाद शेयर मार्केट और ज्यादा मुनाफा देगी, यह समझाया बताया जा रहा है।
सभी पार्टीज में बीजेपी में घुसने की होड़ है।
मगर 2024 में शेयर इंडेक्स ने कोई कमाल नहीं दिखाया।
निफ्टी 4 महीने में 4 फीसदी, सेंसेक्स 3.10 फीसदी ही तेज़ हुआ है।
हाँ, अमेरिका के dow jones की तुलना में भारत की शेयर मार्केट ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है।