Klc अप्रैल में बुरी तरह क्रैश हुई है।
Klc क्रैश के फैक्ट्स कहीं नहीं बताए जा रहे।
परदे के पीछे का सच-
Klc ने अप्रैल 2024 में आज तक का सबसे खराब परफॉर्म किया है।
3 अप्रैल को 4423 रिंगित की पीक बनाई थी
आज सुबह के सेशन का एंड 3976 रिंगित पर किया है।
8 दिन में 465 दिन का क्रश बहुत भयानक है।
एक दशक में एक महीने में इतने कम दिन में इतना ज्यादा क्रैश सबसे ज्यादा है।
2021 में पूरे अप्रैल में 341 रिंगित मंदि आई थी
2023 में पूरे अप्रैल में 405 रिंगित मंदि आई थी
2024 अप्रैल में 8 दिन की मंदि 465 रिंगित है।
Mpob ने 15 अप्रैल को ही ऑफिशियली एलान किया था कि सीपीओ और ओलिन के स्टॉक कई महीनों के सबसे कम है।
टाइट सप्लाई का इफ़ेक्ट भी सामने है।
29 मॉर्च को स्पॉट klc का तीसरे महीने की klc से प्रीमियम 131 रिंगित था।
15 अप्रैल को टाइट स्टॉक का एलान होते ही प्रीमियम 201 रिंगित था जो आज 147 रिंगिट है यानी सप्लाई अब उतनी टाइट नहीं है।
इतने पर भी 8 दिन में klc में इतनी बड़ी 10.50 फीसदी की मंदि आई है।
इतने पर भी पाम एक्सपर्ट्स को मंदि हजम नहीं हो रही।
इस सप्ताह एक बड़े टीवी चैनल ने लगातार दो दिन एक ही प्रोग्राम टेलीकास्ट किया। तेज़ी बनाने की कोशिश हुई है।
एक बड़े प्लांटर के सीनियर संदीप भान अब कमोडिटी चैनल के स्टार स्पीकर है। उनहे भी klc का क्रैश दिखाई नहीं दे रहा। सप्लाई अभी भी बहुत टाइट है, का शोर करके पाम में बनावटी तेज़ी लाने की कोशिश हो रही है। नंगी आंखों से पाम आयल की स्थिति दिखाई दे रही है मग़र ट्रेड को बराबर गुमराह किया जा रहा है।
टीवी शोज के होस्ट तो और भी नौसिखिए है। उनके पास तेज़ी वालों को काउंटर करने का कोई मटेरियल नहीं है। बिना होमवर्क किये टीवी होस्ट 15 मिनट में पाम या किसी भी कमोडिटी की जन्म कुंडली बता देते है।