Special report: Port Stock Analysis-

*मॉर्च में सोयया तेल इम्पोर्ट फ़रवरी से 46000 टन बढने पर भी पोर्ट स्टॉक इसका आधा ही बढा है। इसका सिग्नल यह है कि इम्पोर्ट लोकल जरूरत से कम है।
मॉर्च में देश मे सोय्या तेल इम्पोर्ट 46000 टन बढा है, कांड़ला मूंदरा का स्टॉक फ़रवरी के 50000 से बढ़कर 75000 टन हो गया है।
हल्दिया में मॉर्च में सोय्या तेल स्टॉक 10937 टन है जो नवंबर के बाद सबसे ज्यादा तो है मगर मॉर्च में हल्दिया बुजबुज में 1.05 लाख टन इम्पोर्ट के सामने स्टॉक केवल 10 फीसदी ही है।
*मॉर्च में रिकॉर्ड 4.20 लाख टन सन आईल इम्पोर्ट होने से पोर्टस पर स्टॉक भी आल टाइम हाई हुआ है। फ़रवरी से मॉर्च का इम्पोर्ट डेढ़ लाख टन ज्यादा हुआ है, पोर्ट स्टॉक फ़रवरी के 1.46 लाख टन से 1 लाख टन बढा है। मॉर्च का स्टॉक भारत के FY 24 के महीने के एवरेज इम्पोर्ट 2.73 लाख टन के सामने 2.52 लाख टन है। यानी महीने की खपत का पूरा तेल स्टॉक में है।
*कांड़ला मूंदरा में सीपीओ के स्टॉक में और कमी आई है। दिसंबर में स्टॉक सबसे ज्यादा 1.65 लाख टन था, मॉर्च में 28500 टन है। फ़वरी में स्टॉक 72000 टन था, मॉर्च का स्टॉक 44000 टन घटा है।
सभी पोर्टस का सीपीओ स्टॉक कई महीनों का सबसे कम है। मॉर्च का स्टॉक 1.37 लाख टन है जो दिसंबर में 3.65 लाख टन था। सभी पोर्टस पर ओलिन स्टॉक भी कई महीनों का सबसे कम हुआ है। जनवरी में 1.95 लाख टन, फ़रवरी में 1.66 लाख टन और मॉर्च में 68000 टन हैं ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *