भारत की शेयर मार्केट के सबसे बड़े बुल राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि शेयर मार्केट में रिस्क कम है, कमोडिटी हाई रिस्की ट्रेड है। इस कारण उन्होंने कभी भी कमोडिटीज, एनर्जी, मेटल ग्रेन्स में पोजीशन नहीं बनाई। उनका गोल्डन अनुभव मॉर्च में गलत साबित हुआ है।
मॉर्च में सेंसेक्स, निफ़्टी आधा फीसदी भी नहीं बढ़े जबकि सीबोट सोया तेल वायदा 7.42 फीसदी, ब्राज़ील सोय्या तेल 10 फीसदी, सीपीओ 5.40 फीसदी, सन आयल 12.66 फीसदी गर्म हुए है।