MPOB Malaysia PalmOil Highlights-

इस साल जनवरी फ़रवरी में मलसिया में 6 साल का सबसे कम पाम आयल इम्पोर्ट हुआ है जबकि मलेशिया में पाम आयल की सप्लाई टाइट थी।
फ़रवरी में सीपीओ उत्पदान जनवरी से 38000 टन बढा है मगर रिफाइनर्स को सीपीओ मिलने में दिक्कत रही, रिफाइनिंग मार्गिन्स नेगेटिव भी थे, इस कारण ओलिन उत्पदान घटा है। ओलिन उत्पदान घटा तो By Products का उत्पादन भी घटा है।
पाम आयल सन और सोय्या से ऊपर था तो फ़रवरी में एक्सपोर्ट में 20 फीसदी की जबरदस्त कमी हुई।

सीपीओ की कमी और रिफाइनिंग में नुकसान से फ़रवरी में मलेशिया में 6 रिफायनरीज बंद हुई है।
बायो डीजल की डिमांड बढ़ने से फ़रवरी में एक्सपोर्ट जनवरी से 230 फीसदी बढा है।
सोय्या मील की बड़ी मंदि से पाम कर्नेल आयल केक की डिमांड मे बड़ी कमी आ रही है।
कास्मेटिक और बुयूटी प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ रही है, इस कारण ओलियो केमिकल का एक्सपोर्ट बढा हैं
मगर सभी प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट जनवरी से 26 फीसदी क्रैश हुआ है।

मलसिया का मौसम बेहतर हुआ है, इस कारण पाम फल से आयल रिकवरी भी बढ़ी है। 2023 साल की एवरेज रिकवरी 19.87 फीसदी से भी ज्यादा हुई हैं ।

मलसिया में सीपीओ और ओलिन कि सप्लाई में गिरावट ऑक्टबेर से ही शुरू हो गई थी मगर शॉर्टेज का असर देर से बना। फ़रवरी में इनका स्टॉक 12.88 लाख टन है जो ऑक्टबेर के स्टॉक से 25 फीसदी कम है। ऑक्टबेर में सीपीओ स्टॉक 13.94 लाख टन था, फ़रवरी का स्टॉक 27 फीसदी कम है।
रिफायनरीज और ट्रेड का ओलिन स्टॉक भी नवंबर के 3.67 लाख टन से 29 फीसदी कम है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *