इस साल अक्टूबर से जनवरी में कॉटन रिफाइंड का उत्पादन पिछले साल के 4.27 लाख टन से 25 फीसदी कम हुआ है। अगले महीनों में कपास की आवक कम रहेगी, इस कारण कॉटन वाश का उत्पादन भी कम रहेगा। इसी कारण इस महीने कॉटन रिफाइंड में 10 रुपए किलो की तेजी आ चुकी है।

फरवरी में ब्राजील से सोयाबीन एक्सपोर्ट पिछले साल के 73 लाख टन से 12 लाख टन ज्यादा होने की उम्मीद है मगर क्रश पिछले साल से 4 लाख तो घटकर 14.30 लाख तो रह सकता है।

अमेरिका में सोया तेल की बड़ी कमी है। इस वजह से कनोला तेल की डिमांड ज्यादा है। कनाडा में अगस्त से जनवरी तक कानोला क्रश 12 फीसदी बढ़कर 55.14 लाख टन हुआ है। कनाडा कनोला तेल की सप्लाई बढ़ाने के लिए कनोला एक्सपोर्ट धीमे रखे हुए है।

इस साल मलेशिया की करेंसी 3.70 फीसदी कमजोर हुई है। एडपर्ट्स को उम्मीद है कि कुछ ही महीने में फेड बैंक ब्याज दरों में कमी शुरू करेगा तो साल खत्म होने तक रिंगित बड़ी रिकवरी कर लेगा। वैसे भी रिंगित की कमजोरी येन और बहत से कम है।

*ट्रेड का अनुमान है की इस महीने सभी तेल तेज हुए है। इस वजह से ट्रेड में मुनाफावसोली भी आ सकती है। *वर्ल्ड बैंक के अनुसार इस सीजन अमेरिका चीन भारत के कपास की फसल कम है, इस कारण मार्केट में रिकवरी आ सकती है।

*रूस ने 6 महीने के लिए गसोलाइन एक्सपोर्ट बंद कर दिया है। इसका फायदा पेट्रो को मिल सकता है। *मलेशिया के फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा है कि रिंगित जुलाई से पहले मजबूत होकर 4.50 के लेवल पर आ सकता है।

*जनवरी 2022 के बाद पहली बार चीन के सोया तेल वायदा ओलिन से सस्ता हुआ है। *अमेरिका की मिस्सी सीपी नदी में पानी का लेवल और कम हुआ है। बारिश की कमी से ऐसा हुआ है। इस वक्त पानी का लेवल नॉर्मल हालत में ज्यादा ही रहता है।

अर्जेटिना में इस साल मौसम अच्छा रहा है तो मूंगफली की फसल भी पिछले साल सूखे की वजह से घटकर 6.29 लाख टन रहने के बाद वापिस दो साल पहले के लेवल 10 लाख टन पर वापिस आ सकती है।

अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट इसी सप्ताह पलियामेंट में एक खास स्पीच देने वाले है, इसमें कुछ चमत्कार के आसार है।अर्जेंटीना के एक्सपोर्टर्स के पास FOREX रिजर्व अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है।