कल सीबोट काम्प्लेक्स में कोई बड़ी मूवमेंट नहीं थी तो भी ब्याज दरों में कमी ना होने के ऐलान, पेट्रो 1 डॉलर सस्ता होने से फंड्स ने सॉया तेल वॉयदे की शुरू की तेजी को लगभग पूरा ख़तम किया।अमेरिका में बिज़ाई और सुस्त होने के डर से सोयबीन और मील को तेज रखा।

अमेरिका के बड़े हिस्सों में इस सप्ताह बड़े तूफान और बारीष ने कहर मचाया है।मिड वेस्ट में बाढ़ से कॉर्न सोयबीन की बिज़ाई में और देरी हो सकती है।

अमेरिका में फ़ेड बैंक की 1 मई की रिपोर्ट कल रिलीस हुई है। मेंबर्स इन्फ्लेशन से अभी भी चिंतित है। इस वजह से ब्याज दरों में कमी पर खामोश रहे।गोल्ड मैन सच के सीईओ ने इस साल ब्याज दरों में कमी की किसी गुंजाइश से इनकार किया है।ब्याज दरें हाई है, इस कारण कैर्री कॉस्ट …

आज की USDA की वीकली एक्सपोर्ट सैल्स रिपोर्ट में सोय्या तेल की बहुत बड़ी बुकिंग की संभावना है। ब्राज़ील अर्जेटिना में सप्लाइज पर संकट से विदेशी लिवाल अमेरिका की सिक्योर्ड सप्लाई की वजह से अमेरिका को मूव कर रहे है।

*अमेरिका में डॉलर इंडेक्स कमजोर हो रहा है तो रुपिया 83.25 को भी जल्द ही ब्रेक कर सकता है। *अमेरिका की जुडिशरी की खूबी :प्रेजिडेंट बिडेन ने पहले के सभी प्रेसिडेंटस से ज्यादा कालों को जज बनाया है ।

कल कांड़ला में सोया देगुम फ्रेट कॉस्ट को कवर करने के लिए 30 डॉलर तेज़ हुआ ।जून का हाई सीज स्पॉट 85 रुपए किलो से 3 रुपए सस्ता है।इंदौर में रिफाइंड 50 पैसे किलो टूटा, कांड़ला में तेज हुआ ।कल klc बन्द थी, तो भी ट्रेड की खामोशी से ओलिन 50 पैसे मंदि हुई।