सोयातेल एक बार फिर Bulls के पास आ गया है। ब्राज़ील अर्जेटिना में सप्लाई की चिंता ने ऐसा मौका दिया है।
हॉट रन केवल विदेश तक ही सीमित है, भारत मे थोड़ा ही असर आया है।
सच यह है कि बड़ी तेजी केवल सेंटीमेंट्स में है, फिजिकल मार्केट्स पर तो असर मामूली ही हुआ है।
ब्राज़ील में स्पॉट शिपमेन्ट का सोय्या तेल मई के 18 दिनों में 21 फीसदी हॉट हुआ है,अर्जेटिना की गर्मी 10 फीसदी ही है।
इंदौर कांड़ला में सोया रिफाइंड इस महीने 3 से 4 रुपए किलो ही तेज हुआ है।