ग्राहकी बनी रहने से अरहर एवं चना के साथ मसूर तथा मूंग बढ़त जारी, उड़द के दाम रुके

नई दिल्ली। दाल मिलों की खरीद बनी रहने से घरेलू बाजार में शुक्रवार को अरहर एवं मसूर के साथ ही चना तथा मूंग की कीमतों में लगातार तेजी जारी रही, जबकि इस दौरान उड़द की कीमतें स्थिर हो गई।  

बर्मा से आयातित चेन्नई पहुंच उड़द एसक्यू के दाम स्थिर हो गए, लेकिन एफएक्यू की कीमतें चौथे दिन 5 डॉलर तेज हुई। इस दौरान लेमन अरहर की कीमतें स्थिर हो गई। उड़द एफएक्यू के भाव मई एवं जून शिपमेंट के 5 डॉलर तेज होकर 1,090 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ हो गए, जबकि इस दौरान एसक्यू उड़द के भाव 1,180 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ पर स्थिर हो गए। चेन्नई में लेमन अरहर के दाम 1,410 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ पर स्थिर बने रहे।

चेन्नई में आयातित एफएक्यू उड़द की कीमतें डॉलर में लगातार चौथे दिन तेज हुई, जबकि एसक्यू के दाम स्थिर हो गए। इस दौरान घरेलू बाजार में बढ़े दाम पर दाल मिलों की खरीद सीमित होने से भाव स्थिर हो गए। व्यापारियों के अनुसार हाल ही में जिस तरह से उड़द के आयात पड़ते महंगे हुए हैं, उसे देखते हुए स्टॉकिस्ट इसकी कीमतों में हल्की तेजी तो कर सकते है, लेकिन बड़ी तेजी टिक नहीं पायेगी। वैसे भी बढ़े दाम पर उड़द दाल में दक्षिण भारत की मांग सामान्य की तुलना में कमजोर है तथा जून में आमतौर पर दलहन में मांग कम हो जाती है। इसलिए दाल मिलें उड़द की खरीद जरुरत के हिसाब से ही कर रही है, क्योंकि मध्य प्रदेश की मंडियों में समर उड़द की आवक पहले की तुलना में बढ़ी है। उधर म्यांमार से भी उड़द के आयात सौदे बराबर हो रहे हैं। केंद्र सरकार की सख्ती को देखते हुए दाल मिलें भी जोखिम कम ले रही है। इसलिए मौजूदा कीमतों में हल्का सुधार तो और भी बन सकता है, लेकिन बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है।

ललितपुर मंडी में नई हरी उड़द की आवक हुई तथा इसका व्यापार 10,900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुआ।

आयातित लेमन अरहर की कीमतें डॉलर में चेन्नई में स्थिर हो गई, लेकिन घरेलू बाजार में इनकी कीमतों में तेजी जारी रही। व्यापारियों के अनुसार घरेलू मंडियों में देसी अरहर की आवक पहले की तुलना में कम हुई है। इसलिए स्टॉकिस्ट इसके दाम तेज कर रहे हैं। वैसे भी चालू सीजन में अरहर के उत्पादन अनुमान में कमी आने की आशंका है। साथ ही आयातित अरहर महंगी है। अत: इसकी कीमतों में हल्की तेजी और भी बन सकती है, लेकिन तेजी आने पर मुनाफावसूली करते रहना चाहिए। वैसे भी अरहर दाल में थोक के साथ ही खुदरा में ग्राहकी सामान्य की तुलना में कमजोर है, तथा म्यांमार के साथ ही अफ्रीकी देशों से अरहर का आयात अभी बना रहने की उम्मीद है। केंद्र सरकार लगातार दलहन की कीमतों की समीक्षा कर रही है। ऐसे में अरहर के भाव में अभी बड़ी तेजी मानकर व्यापार नहीं करना चाहिए।

चना की कीमतों में आज भी तेजी बनी रही, हालांकि बढ़े दाम पर जहां खरीददारी कम हुई है, वहीं बिकवाली भी कम आ रही है। अत: चना की कीमतों में मुनाफावसूली आ सकती है। हालांकि चना में माल की मिलकत कम है, जिस कारण इसके भाव में बड़ी गिरावट के आसार नहीं है। उत्पादक मंडियों में चना की आवक अपेक्षा अनुरूप बढ़ नहीं पा रही है, क्योंकि चालू सीजन में चना का उत्पादन अनुमान कम है। उधर ऑस्ट्रेलिया में दाम तेज होने के कारण आयात पड़ते महंगे हुए हैं, इसलिए चना का भविष्य तेजी का ही है जानकारों के अनुसार चना में समय, समय पर मुनाफावसूली करते रहे।

मुंबई में कनाडा की पीली मटर के दाम 4,150 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। इस दौरान हजिरा बंदरगाह पर रसिया की पीली मटर के भाव 3,975 से 4,000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। मुंद्रा बंदरगाह पर रसिया की पीली मटर के भाव 4,000 रुपये और कनाडा की पीली मटर के दाम 4,125 से 4,150 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। कानपुर में देसी मटर के भाव 25 रुपये तेज होकर दाम 4,450 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

दिल्ली में देसी मसूर के भाव तेज हुए हैं, साथ ही मुंद्रा बंदरगाह पर आयातित की कीमतें बढ़ गई। व्यापारियों के अनुसार मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश की मंडियों में मसूर की दैनिक आवकों में पहले की तुलना में कमी आने लगी है, हालांकि चालू सीजन में उत्पादन अनुमान ज्यादा है, लेकिन अधिकांश माल मंडियों में आ चुका है। इसलिए हाल में मसूर के दाम तेज हुए हैं, लेकिन व्यापारी मसूर में अभी एकतरफा बड़ी तेजी के पक्ष में नहीं है क्योंकि बंदरगाह पर आयातित मसूर का बकाया स्टॉक ज्यादा है साथ ही केंद्रीय पूल में मसूर का पुराना स्टॉक भी बचा हुआ है। इसलिए बढ़े दाम पर मसूर में मुनाफावसूली करते रहना चाहिए।

मूंग के दाम तीसरे दिन दिन तेज हुए हुए हैं, लेकिन बढ़ी हुई कीमतों में मूंग दाल में ग्राहकी सामान्य की तुलना में कमजोर है। इसलिए इसकी कीमतों में तेजी टिक नहीं पायेगी। मौसम अनुकूल बना रहा तो मध्य प्रदेश के साथ ही गुजरात की मंडियों में नई समर मूंग की आवक आगामी दिनों में बढ़ेगी। वैसे भी चालू समर सीजन में मूंग की बुआई पिछले साल की तुलना में बढ़ी है, जिस कारण उत्पादन अनुमान भी ज्यादा है। व्यापारियों के अनुसार जून में मूंग दाल में ग्राहकी आमतौर पर कम रहती है। इसलिए इसकी कीमतों बड़ी तेजी टिक नहीं पायेगी।

चेन्नई में एसक्यू उड़द के दाम 9,750 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए, जबकि इस दौरान एफएक्यू के दाम 9,100 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।

दिल्ली में एसक्यू उड़द फसल सीजन 2023/24 के दाम 10,050 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। एफएक्यू के दाम 9,450 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।

मुंबई में उड़द एफएक्यू के दाम 9,300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।

इंदौर मंडी में बोल्ड उड़द के भाव 8,500 से 9,000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।

कोलकाता में उड़द एफएक्यू के भाव 9,200 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।

चेन्नई में लेमन अरहर के दाम शाम के सत्र में 100 रुपये तेज होकर भाव 11,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

देसी अरहर की कीमतें सोलापुर, कानपुर और इंदौर मंडी में तेज हुई, जबकि अन्य उत्पादक मंडियों में स्थिर बनी रही।

मुंबई में नई लेमन अरहर के दाम शाम के सत्र में 100 रुपये बढ़कर 11,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

दिल्ली में लेमन अरहर के दाम शाम के सत्र में 125 रुपये बढ़कर 11,625 से 11,725 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

मुंबई में अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर की कीमतें तेज हुई। सूडान से आयातित अरहर के दाम तेज होकर 12,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इस दौरान गजरी अरहर के भाव 200 रुपये तेज होकर 10,800 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। मतवारा अरहर के भाव 200 रुपये बढ़कर 10,500 से 10,600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। सफेद अरहर की कीमतें 200 रुपये तेज होकर 11,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

दिल्ली में देसी मसूर के दाम 100 रुपये तेज होकर दाम 6,600 से 6,625 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

कनाडा की मसूर के भाव कंटेनर में 6,150 से 6,175 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। ऑस्ट्रेलिया की मसूर की कीमतें कंटेनर में 6,000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गई। मुंद्रा बंदरगाह पर मसूर के भाव 25 रुपये बढ़कर 6,075 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि हजीरा बंदरगाह पर इसके दाम 6,100 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। पटना में देसी मसूर के भाव 6,350 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।

दिल्ली में राजस्थान लाइन के चना के दाम 100 रुपये बढ़कर 6,825 से 6,850 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इस दौरान मध्य प्रदेश लाइन के चना के भाव 75 रुपये तेज होकर 6,775 से 6,800 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।

दिल्ली में मूंग के दाम 50 रुपये तेज होकर 8,650 से 8,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इंदौर में समर मूंग के भाव 100 रुपये तेज होकर 8,200 से 8,600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। लातूर में चमकी मूंग के दाम 6,500 से 8,000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। जयपुर मंडी में मूंग के बिल्टी भाव 100 रुपये बढ़कर 8,200 से 8,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *