कल तक klc की क्लोजिंग 30 अप्रैल से नीची थी, आज अप्रैल से पूरे दो फीसदी इम्प्रूव है।
आज klc ने 86 रिंगित तेज़ी की जो इस महीने में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है।
लो से हाई का 103 रिंगित की रिकवरी भी मई महीने की सबसे बड़ी है।
साउथ अमेरिका की सोय फसलों की दिक्कत और बढ़ने और पाम आयल का सोय्या तेल से डिस्काउंट ख़तम होने से यूजर देशों की डिमांड बढ़ने की फंड्स की उम्मीद है।
चीन के स्टॉक भी अप्रैल में बेहद कम हुआ है, चीन की खरीद वापसी शुरू होना भी फंड्स को पुश डें रहा है।
अब पाम आयल का फोकस डिमांड है, सप्लाई की चिंता ख़तम हो गई है।
गौर करने वाली बात यह है कि इस महीने में klc कभी भी लगातार दो दिन से ज्यादा तेज नहीं रही है।