रिफाइनर्स इम्पोर्ट में मुनाफा देखते हुए एक तरफ तो मई का इम्पोर्ट बढा रहे है तो दूसरी तरफ कारगो जल्द पोर्टस पर लाने को उतावले हैं। मई का इम्पोर्ट अप्रैल से 2 लाख टन बढ़ने के आसार है। इस एक्स्ट्रा इम्पोर्ट का 75 फीसदी कारगो 1 से 10 मई में पोर्टस पर लैंड भी कर गया है।
कांड़ला मूंदरा में 1.84 लाख टन पाम आयल कारगो ने रिपोर्ट किया है जो इस साल का सबसे ज्यादा है।
कृष्णपत्नम पर भी इस साल का सबसे ज्यादा सन आयल लैंड हुआ है।