अर्जेटिना में सोया फ़सल की धीमी कटाई के असर से मई महीने में सोया तेल स्पॉट शिपमेन्ट में 30 डॉलर, फारवर्ड में 50 डॉलर बढा है।
सोयाबीन की फसल पिछले साल से दोगुनी होने पर भी 1 मई को प्लांट्स और ट्रेडर्स का स्टॉक 1 अप्रैल के 48.38 लाख टन से 62 लाख टन ही बढा है। पिछले साल फ़सल तबाह हुई थी, तब भी 1 मई के स्टॉक 1 अप्रैल से 48 लाख टन ज्यादा था।
2021 और 2022 में 1 मई के स्टॉक 1 अप्रैल से 100 लाख टन ज्यादा था।
1 जून को स्टॉक पिछले 2/3 सालों में 1 मई से 30 से 45 लाख टन ज्यादा था मगर इस साल 1 जून के स्टॉक 1 मई से और तेज़ रफ़्तार से बढ़ने में कोई संदेह नहीं है।
अर्जेटिना में प्लांट्स और ट्रेड का सन फ्लावर स्टॉक 1 मई को 1 अप्रैल के 20.29 लाख टन के आसपास ही है।
फ़सल की कटाई में देरी से स्टॉक बढ़ नहीं सका।
पिछले सालों में 1 मई के स्टॉक 1 अप्रैल से कभी नहीं बढा मगर इस साल 1 जून का स्टॉक 1 मई से बड़े वॉल्यूम की ग्रोथ दिखा सकता है।
अर्जेटिना में सन सीड स्टॉक 1 मई को पीक करता है। इस साल 1 जून को यह स्थिति बनने वाली है।