Reutor के सर्वे में मलेशिया के अप्रैल पाम आयल स्टॉक को एक साल का सबसे कम आँका गया है। रमज़ान के कारण लोकल खपत बढ़ने से स्टॉक घटा है। लगातार 6 महीने से स्टॉक घट रहा है। अप्रैल के स्टॉक 16.80 लाख टन आँका गया है । पाम आयल दूसरे तेलों से महँगा बना हुआ है, इस कारण अप्रैल में एक्सपोर्ट 7.80 फीसदी घटकर 12.20 लाख टन रह गया है।