Special Report: भारत की सरसोमील की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है

कस्टम के अनुसार जनवरी फ़रवरी के दो महीनों का एक्सपोर्ट 2.06 लाख टन है जो पिछले साल से 1.12 लाख टन कम है।

*दो महीनों में कोरिया को एक्सपोर्ट पिछले साल के 99548 टन का केवल 10 फीसदी है। 10000 टन भी नहीं हुआ है।
अप्रैल में शिपमेन्ट 1 लाख टन होने का अनुमान है। इसमी दो वेसल 78000 टन और बाकी कंटेनर है।
मई के लिए अभी कोरिया से एक वेसल 45000 टन ही डील हुआ है। कंटेनर में एक्सपोर्ट 20000 टन ही होने के आसार है।

*थाईलैंड की भारत की Non GM मील में दिलचस्पी बनी हुई है।
जनवरी से मॉर्च में थाईलैंड का इम्पोर्ट 1.21 लाख टन है जो पिछले साल से थोड़ा ही कम है।
जनवरी फ़रवरी में 47000 टन के बाद मॉर्च में इम्पोर्ट बढ़कर 74022 टन हुआ है।
2023 में थाईलैंड में इम्पोर्ट 5.13 लाख टन हुआ था, इस साल थाई का इम्पोर्ट पिछले साल से कम ही रहेगा।
थाईलैंड GM मील को कम पसंद करता है, इस कारण 3 महीनो में दुबई से इम्पोर्ट 10000 टन भी नहीं है। भारत की Non GM मील ही थाईलैंड को पसंद है।


*कोरिया ने जनवरी फ़रवरी में 87000 टन इम्पोर्ट किया था जो खपत से ज्यादा था। इस कारण मॉर्च का इम्पोर्ट घटकर 16484 टन रह गया है।
कोरिया के इन टन महीनो का इम्पोर्ट 1.03 लाख टन पिछले साल के बराबर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *