दाल मिलों की कमजोर मांग से अरहर एवं उड़द तथा चना के साथ देसी मसूर घटी, मूंग स्थिर

नई दिल्ली। स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली के साथ ही दाल मिलों की खरीद कमजोर होने के कारण घरेलू बाजार में शनिवार को चना एवं अरहर तथा उड़द के साथ ही देसी मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि इस दौरान मूंग की कीमतें स्थिर ही बनी रही।

बर्मा से आयातित चेन्नई पहुंच उड़द एसक्यू और एफएक्यू के भाव स्थिर हो गए। इस दौरान लेमन अरहर की कीमतें दूसरे दिन भी स्थिर बनी रही। उड़द एफएक्यू के भाव मई एवं जून शिपमेंट के दाम 1,070 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ पर स्थिर हो गए, जबकि इस दौरान एसक्यू उड़द के भाव 1,160 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ बोले गए। चेन्नई में लेमन अरहर के दाम 1,360 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ पर स्थिर हो गए।

बर्मा से आयातित एफएक्यू एवं एसक्यू उड़द के दाम चेन्नई में डॉलर में स्थिर, जबकि घरेलू बाजार में दाल मिलों की मांग कमजोर होने से कीमतों में नरमी बनी रही। व्यापारियों के अनुसार उड़द दाल में दक्षिण भारत की सामान्य की तुलना में कमजोर है, तथा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में उड़द की आवक अभी बनी रहने का अनुमान है। उधर म्यांमार में नई उड़द की आवक बढ़ने से आयात पहले की तुलना में बढ़ा है। वैसे भी बर्मा में उड़द का उत्पादन अनुमान ज्यादा है। साथ ही केंद्र सरकार की सख्ती को देखते हुए दाल मिलें जरुरत के हिसाब ही उड़द की खरीद कर रही हैं। इसलिए इसके भाव में अभी बड़ी तेजी के आसार तो नहीं है। हालांकि उड़द के आयात पड़ते अभी भी महंगे है जिस कारण आयातक दाम घटाकर बिकवाली नहीं करना चाहते। वैसे

लेमन अरहर की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई जबकि अफ्रीकी देशों से आयातित के दाम तीसरे दिन भी स्थिर बने रहे। उधर बर्मा से आयातित लेमन अरहर के दाम चेन्नई में डॉलर में दूसरे दिन भी स्थिर बने रहे। जानकारों के अनुसार अरहर दाल में थोक के साथ ही खुदरा में ग्राहकी सामान्य की तुलना में कमजोर है, तथा आगामी दिनों में म्यांमार के साथ ही अफ्रीकी देशों से अरहर का आयात बढ़ेगा। केंद्र सरकार भी लगातार दलहन की कीमतों की समीक्षा कर रही है। ऐसे में इसके भाव में हल्का सुधार तो बन सकता है, लेकिन बड़ी तेजी मानकर व्यापार नहीं करना चाहिए। हालांकि अरहर के आयात पड़ते महंगे हैं, तथा घरेलू मंडियों में देसी अरहर की आवक पहले की तुलना में कम हुई है। इसलिए स्टॉकिस्ट इसके दाम तेज करना चाहते हैं, वैसे भी प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में अरहर के उत्पादन अनुमान में कमी आने की आशंका है।

मुनाफावसूली से चना के दाम दिल्ली में नरम हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार उंचे दाम पर जहां मिलों की मांग कम हुई है, वहीं स्टॉकिस्ट ज्यादा मंदा नहीं रहे। ऐसे में चना के भाव में तेजी आने पर मुनाफावसूली करते रहे, क्योंकि इसके भाव में हल्की नरमी और भी आ सकती है। हालांकि उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक अपेक्षा अनुरूप बढ़ नहीं पा रही है, क्योंकि चालू सीजन में चना का उत्पादन अनुमान कम है।बढ़े दाम पर दाल मिलें केवल जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रही हैं। चना के दाम उत्पादक मंडियों में समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहे है तथा उत्पादक राज्यों में मौसम अनुकूल रहा तो चना की आवक बनी रहेगी। नीचे दाम पर चना की खरीद करनी चाहिए, क्योंकि भविष्य तेजी का ही है।

मुंबई में कनाडा की पीली मटर के दाम 4,300 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इस दौरान हजिरा बंदरगाह पर रसिया की पीली मटर के भाव 4,150 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। मुंद्रा बंदरगाह पर रसिया की पीली मटर के भाव 4,150 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। कानपुर में देसी मटर के भाव 4,450 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।

दिल्ली में देसी मसूर के दाम कमजोर हुए, जबकि बंदरगाह पर आयातित की कीमतें स्थिर हो गई। व्यापारियों के अनुसार पिछले दो सत्र में देसी मसूर में तेजी आई थी, लेकिन बढ़ी हुई कीमतों में मिलों की मांग का समर्थन नहीं मिल पा रहा। वैसे भी मौसम अनुकूल रहा तो नई मसूर की आवक मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश की मंडियों में अभी बराबर बनी रहेगी। चालू रबी में मसूर की बुआई पिछले साल की तुलना में बढ़ी है, जिस कारण उत्पादन अनुमान भी ज्यादा है। इसलिए मौजूदा कीमतों में बड़ी तेजी के आसार नहीं है। जानकारों के अनुसार बंदरगाह पर आयातित मसूर का बकाया स्टॉक भी ज्यादा है साथ ही केंद्रीय पूल में मसूर का पुराना स्टॉक छह से साढ़े लाख टन का है।

उत्पादक मंडियों में मूंग के भाव स्थिर ही बने हुए हैं, हालांकि मूंग दाल में ग्राहकी कमजोर हुई है। चालू समर सीजन में मूंग की बुआई पिछले साल की तुलना में बढ़ी है, जिस कारण उत्पादन अनुमान भी ज्यादा है। व्यापारियों के अनुसार आगामी दिनों में नई मूंग की आवक उत्पादक मंडियों में बढ़ेगी, जिससे इसकी मौजूदा कीमतों में नरमी आने का अनुमान है। हालांकि मध्य मई तक मूंग दाल में मांग भी बराबर बनी रहेगी, तथा मई अंत में दालों में ग्राहकी आमतौर पर कम हो जाती है। मध्य प्रदेश के साथ ही गुजरात की मंडियों में नई समर मूंग की आवक शुरू हो गई है।

चेन्नई में एसक्यू उड़द फसल सीजन 2023/24 के दाम 25 रुपये घटकर 9,575 रुपये और एफएक्यू के भाव 25 रुपये कमजोर होकर 9,125 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

दिल्ली में एसक्यू उड़द फसल सीजन 2023/24 के दाम 50 रुपये घटकर 9,950 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। एफएक्यू के दाम 50 रुपये कम होकर 9,550 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।

मुंबई में उड़द एफएक्यू के दाम 9,300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर गए।

कोलकाता में उड़द एफएक्यू के दाम 100 रुपये कमजोर होकर 9,250 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

जयपुर मंडी में उड़द के बिल्टी भाव 8,500 से 9,600 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।

चेन्नई में लेमन अरहर के दाम शाम के सत्र में 50 रुपये कमजोर होकर 10,850 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

देसी अरहर की कीमतें उत्पादक मंडियों में स्थिर बनी रही।

मुंबई में नई लेमन अरहर के दाम शाम के सत्र में 25 रुपये कमजोर होकर 10,875 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

दिल्ली में लेमन अरहर के दाम शाम के सत्र में 25 रुपये कमजोर होकर भाव 11,325 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

मुंबई में अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर की कीमतें स्थिर बनी रही। सूडान से आयातित अरहर के दाम 11,650 से 11,700 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। इस दौरान गजरी अरहर के भाव 10,300 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। मतवारा अरहर के भाव 10,100 से 10,200 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। सफेद अरहर की कीमतें 10,600 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गई।

दिल्ली में देसी मसूर के दाम 25 रुपये कमजोर होकर 6,325 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

कनाडा की मसूर की कीमतें कंटेनर में 6,225 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की मसूर की कीमतें कंटेनर में 6,000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गई। मुंद्रा बंदरगाह पर मसूर के भाव 6,025 रुपये और हजीरा बंदरगाह पर 6,075 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। इंदौर में देसी मसूर के बिल्टी के भाव 6,000 से 6,050 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।

दिल्ली में राजस्थान लाइन के नए चना के दाम 6,500 से 6,525 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। इस दौरान मध्य प्रदेश लाइन के नए चना के भाव 25 रुपये कमजोर होकर 6,450 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

इंदौर में बोल्ड मूंग के दाम 8,200 से 9,000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। इंदौर में नई समर मसूर मूंग के दाम 8,500 से 8,700 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। जयपुर मंडी में मूंग के बिल्टी भाव 8,200 से 8,800 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *