भारत मे पिछले 4 महीनो से एडिबल आयल इम्पोर्ट में 57 से 75 फीसदी कारगो पहले 10 दिन में आता रहा है।
20 दिन में 85 से 90 फीसदी कारगो पोर्ट पर रिपोर्ट कर देता है, लिहाजा महीने के आखिरी 10 दिन में कुछ ही वेसल आते है। इस वजह से महीने के आखिरी दिनों में पोर्ट पर सप्लाई टाइट हो जाती है।
अप्रैल में जितना सोय्या तेल आना है, उसका ज्यादातर कारगो आ चुका है। इस कारण अब थोड़े ही वेसल इन 10 दिनों में रिपोर्ट करेंगे।