USDA की रिपोर्ट से पहले ही कल पूरे सीबोट ने गोता मारा। फंड्स को आभास हो रहा है कि अमेरिका का स्टॉक और ज्यादा बचने से सीबोट पर सीजन में दवाब और बढ़ेगा।
अमेरिका का मौसम बेहतर हो रहा है तो नई फसलों की बिज़ाई के सीजन में कोई दिक्कत नहीं होगी।
ब्राज़ील अर्जेटिना का सोयाबीन सस्ता है, इस कारण अमेरिका को नई सेल में दिक्कत रहेगी। इस कारण फंड्स ने मुनाफा वसूली बढ़ाई।
कल सीबोट में सॉयबीन और मील वॉयदे थोड़े डाउन हुए। मील के सभी वायदों ने महीने की नई लो बनाई।
पेट्रो में 1 डॉलर की मंदि से सोय्या तेल वायदा 9 डॉलर और नीचे आया।
एक दिन पहले अर्जेटिना में सोय्या तेल तेज़ हुआ था, उसे एडजस्ट करते हुए कांड़ला Cif सोय्या 17 डॉलर तेज़ हुआ।
हाई सीज सोय्या सीपीओ 50 पैसे तेज़ हुए तो ओलिन भी आगे बढ़ा।
पोर्टस पर और वेसल रिपोर्ट हो रहे है तो भारत की मार्केट्स शांत रही।