अर्जेटिना ब्राज़ील में नई सोया फसल पर संदेह रहने से फ़रवरी में अमेरिका से सोयाबीन एक्सपोर्ट पिछले सालों में घटने की बजाय बढा है।
फ़रवरी की शिपमेन्ट जनवरी से आमतौर पर 40 फीसदी कम रहती है । इस साल फ़रवरी का एक्सपोर्ट जनवरी के 59.61 लाख टन से केवल 7 लाख टन ही कम रहा है।
तो भी जनवरी फ़रवरी का एक्सपोर्ट पिछले साल के 139.33 लाख टन से 27 लाख टन कम हुआ है।
अमेरिका ऊंचे भावों की वजह से अब सोय्या तेल एक्सपोर्ट से बाहर हो गया है।
अमेरिका से इस सीजन सोयाबेन एक्सपोर्ट में कमी से साबित हुआ है कि ब्राज़ील अर्जेटिना से बड़ी चुनौती मिल रही है।