USDA ने पुष्टि की है कि अमेरिकी सोय्या किसान सरकार के ग्रीन बायो फ्यूल प्रोग्राम से बेहद उत्साहित है। बायो डीजल में सोय्या तेल का यूज़ बढ़ता रहेगा, नए सॉल्वेंट प्लांट भी लग रहे है। इस कारण सोयाबीन की जरूरत बद रही है। रिपोर्ट के अनुसार नए सीजन किसान सोयाबीन बिज़ाई 29 लाख एकर बढ़ाने का इरादा बना रहे है।
रिपोर्ट के अनुसार 1 मॉर्च को सोयबीन स्टॉक पिछले साल से 56 लाख टन ज्यादा है । क्रश की ऊंची रफ्तार घट रहे एक्सपोर्ट के असर को पूरा करने में नाकाफी है, इस कारण सीबोट पर ज्यादा सप्लाई का असर बढ़ेगा।
USDA की बिज़ाई और स्टॉक रिपोर्ट मंदि वाली थी तो भी पेट्रो में 2 फीसदी तेज़ी से सीबोट सोय्या तेल वायदा 6 डॉलर तेज़ हुआ।