CBOT HIGHLIGHTS-

पिछले सप्ताह की तेजी के बाद सीबोट काम्प्लेक्स कल रात आराम में आया।
ब्राज़ील अर्जेटिना में नई फसल की कटाई की रफ्तार से विदेशी लिवाल अमेरिका से दूर होने लगे है। क्रश बढ़ने से मील की सप्लाई बढ़ने लगी है।
अमेरिका से एक्सपोर्ट घट रहा है। क्रश बढ़ रहा है मगर इससे एक्सपोर्ट की कमी का नुकसान पूरा नहीं हो रहा।
अमेरिका से सीजन की शिपमेन्ट पिछले साल की 440 लाख टन से 19 फीसदी पीछे है। किसान नई फसल की बिज़ाई भी बढ़ाने का संकेत दे रहे है।

सीबोट सोया तेल कल 16 डॉलर टूटा मगर महीने की हाई पर भी आया । इस महीने के पहले दिन की हाई से आज की हाई 515 पॉइंट ज्यादा है।
सीबोट वॉयदे ने कल बड़ी मंदि दिखाई मगर पेट्रो की तेजी से नुकसान को आधा भी किया। पेट्रो तेज़ हुआ तो बायो डीजल की पैरिटी भी बढ़ी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *