संसार मे सोयाबीन उत्पादन बढ़ने की रफ्तार डिमांड की ग्रोथ से भी ज्यादा तेज है।
USDA के अनुसार 2023-24 सीजन में सोयाबीन उत्पादन 3968 लाख टन होने का अनुमान है जो 4 साल पहले से 276 लाख टन ज्यादा है। USDA ने सीजन अंत मे सोयबीन स्टॉक 4 साल पहले से 160 लाख टन ज्यादा आँका है। सीधे सीधे जितना उत्पादन बढा है, उसका 60 फीसदी किसान और ट्रेड के गोदाम में ही लॉक रहेगा।