USDA की रिपोर्ट बोरिंग, कोई बदलाव ना होने पर भी कल रात Cbot ने रिपोर्ट के बाद बड़ी तेजी से चेंज करते हुए वायदों की टोन बदली।
फंड्स ने अमेरिका से सीजन में एक्सपोर्ट की रफ्तार घटने से रिपोर्ट में अमेरिका का बाकी स्टॉक घटने की उम्मीद की थी। रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं दिखा तो फंड ने सेशन के शुरू के सोया तेल वायदे के बड़े नुकसान को छोड़ा। सबसे बड़ी तेजी मील वायदे में आई। सोयाबीन ने भी सेशन के नुकसान को खत्म किया।
Cbot ने कल इस महीने की सबसे बड़ी volatility दर्ज की। रिपोर्ट में कोई भी बदलाव नहीं आया तो वायदे लो से ऊपर उठकर बंद हुआ।
अमेरिका में ब्याज दरों के अभी जल्दी किसी कटौती के आसार नहीं है तो डॉलर इंडेक्स नरम हुआ, इससे अमेरिका से एक्सपोर्ट की पैरिटी बेहतर हुई है।
पेट्रो की मंदी ने तेजी को सीमित किया।
सोयाबीन, मील और तेल ने वीकली तेजी दर्ज की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *