सिंगापुर के एनालिस्ट डॉक्टर साथिया व्रका के अनुसार मलेशिया के पाम सेमिनार में पाम की मार्केट पर बातचीत होगी। मलेशिया के अक्टूबर से ही पाम ऑयल उत्पादन घट रहा है। साउथ अमेरिका में ज्यादा सोया तेल सप्लाई का पाम ऑयल पर क्या असर होगा, यह भी बातचीत का फोकस होगा। फरवरी का एक्सपोर्ट शायद 10 लाख टन ही हुआ है, इस कारण उत्पादन में कमी का विशेष असर नहीं बनेगा।