मार्केट हाईलाइट :
ब्लैक सी सन ऑयल का कांडला Cif se स्प्रेड 31 जनवरी को 90 डॉलर था, अब दोगुना 180 डॉलर है।
कांडला के रेडी, मार्च Cif सोया तेल की कोई ऑफर नहीं है। कल रिफाइंड डेढ़ रुपए किलो और तेज हुआ। इसी कारण ओलिन भी 50पैसे किलो तेज हुई।
सीपीओ हाई सीज में कल एक रुपए किलो और तेज हुआ। अब सीपीओ हाई सीज से ओलिन केवल ढाई रुपए किलो ही ऊपर है।
इस महीने देसी तेलों में केवल कॉटन रिफाइंड ही नाम कमा रहा है। पूरे 10 रुपए किलो की तेजी आई है।