अर्जेंटीना में अभी तक सोयाबीन की कमी नहीं है, यह साबित हुआ है। जनवरी का सोया क्रश 21.22 लाख टन है जो दिसंबर से 3.25 लाख टन ज्यादा है। पिछले साल जनवरी से भी इस साल का क्रश 2.37 लाख तो ज्यादा है।
जनवरी में सोया तेल उत्पादन भी दिसंबर से 44000 टोन बढ़कर 4.17 लाख टन हुआ है। अर्जेंटीना में जनवरी का सन ऑयल उत्पादन दिसंबर के 93000 टन के बराबर है मगर पिछले साल से 10000 टन ज्यादा है।