इस सीजन अमेरिका ने बड़ी सोया फसल पैदा की थी, ब्राजील में भी रिकॉर्ड फसल हुई थी। एक बार फिर ब्राजील अभी तक की दूसरी सबसे बड़ी फसल पैदा कर रहा है।
तो भी अमेरिका ब्राजील से सोयाबीन इंपोर्ट कर रहा है
अमेरिकी प्लांट्स अभी तक ब्राजील से एक लाख टन सोयाबीन के सौदे कर चुके है।
ब्राजील के दो पोर्ट्स पर तीन वेसल अमेरिका के लिए सोयाबीन की लोडिंग कर रहे है।
पिछले साल ब्राजील ने 4.20 लाख टन सोयाबीन अमेरिका को शिप किया था।
ब्राजील का सोयाबीन अमेरिका से 50 डॉलर सस्ता है जो शिपिंग कॉस्ट को पूरा कर सकते है।